UP : लखीमपुर खीरी में बाघ का बड़ा हमला! दुधवा से निकला Tiger, मंदिर में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर सामने आई है। दुधवा टाइगर रिजर्व से निकले एक बाघ ने खैरटिया गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में बड़ा हमला किया, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और बाघ को जल्द पकड़ने की मांग की।

वन विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं और बाघ की निगरानी लगातार की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।