Gold Silver Price Today : सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका! चेक करें आज के रेट्स

लगातार सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। घरेलू बाजार से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक दाम में बदलाव हो रहे हैं। लेकिन आज यानी 24 जुलाई शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी दोनों के दाम गिर गए हैं। इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में (Gold Silver Price Today) लगातार उछाल के बाद आज 24 जुलाई को गिरावट देखने को मिली। सुबह करीब 9 बजे तक के आंकड़ों की मानें तो सोना करीब 0.47% तक गिरकर कीमत 4031.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी (Silver Price Today) के दाम भी गिरे हैं। चांदी 0.84% गिरी और यह 57.565 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। जो हाल के दिनों के बाद भारी गिरावट है।

वहीं भारत के घरेलू बाजार MCX पर भी सोने के दाम गिरते दिखे। MCX पर सोना (Gold Price) 0.41% गिरकर कर करीब ₹1,42,230 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब दाम गिरते नजर आ रहे है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में भी गिरावट देखने को मिली है। यह लगभग 0.57% चढ़कर ₹2,18,128 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।