आज दोपहर 2 बजे राज्यसभा में पेश हो सकता है वंदे मातरम् बिल

राज्यसभा में वंदे मातरम् से जुड़े विधेयक को पेश करने की तैयारी चल रही है. जानकारी के अनुसार, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आज दोपहर 2 बजे इस विधेयक को सदन में पेश कर सकते हैं. यह विधेयक राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन से संबंधित है.