धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न, दीपके बोले- झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल है। छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने स्टूडेंट्स के लिए मौन रखा। इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर LIC बिल्डिंग के पास शनिवार दोपहर 1:30 बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। इस झड़प में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं है। कुछ प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है।
इस बीच शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी थी। राहुल गांधी ने भी आज सुबह कहा था कि धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटना ही होगा। सरकार सोच रही है उनका मंत्रालय बदल दिया जाए, लेकिन यह मंजूर नहीं।
इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा- वे कहते थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।
प्रधान ने इस्तीफे को लेकर सोशल मीडिया पर चिट्ठी पोस्ट की। दो पेज और 575 शब्दों में लिखी इस चिट्ठी में प्रधान ने बाकी बातों के साथ दो जगह युवाओं को भ्रमित करने की बात भी लिखी। चिट्ठी का यह हिस्सा नीचे हाइलाइट किया गया है।
