दावा- CJP प्रदर्शन में हत्या के 101 आरोपी शामिल थे
दिल्ली पुलिस का दावा है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में हत्या के 101 आरोपी शामिल हुए थे। इस प्रदर्शन में आए 2873 लोगों का क्रिमिनल रिकॉर्ड यानी आपराधिक रिकॉर्ड मिला, जिनमें 989 लोगों पर गंभीर मामले थे। इनकी पहचान फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) और अन्य तकनीकी माध्यमों से की गई। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों में हत्या, यौन अपराध, पॉक्सो, लूट समेत अन्य गंभीर मामलों के आरोपी हैं।
CJP ने 20 जुलाई संसद चलो मार्च निकाला था। इसमें पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। 25 जुलाई की शाम को धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद प्रदर्शन खत्म हो गया।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई की झड़पों में 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इनमें स्पेशल कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी रैंक के अधिकारियों के अलावा कई महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। वहीं, इस घटना में करीब 60 प्रदर्शनकारियों के भी घायल होने की जानकारी दी गई।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर छात्र आंदोलन और 20 जुलाई के संसद चलो मार्च के दौरान पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों वाले पोस्ट एवं वीडियो हटाने के लिए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी किए थे।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन और उसके बाद हुई हिंसा के दौरान विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सामने आए थे
