सलमान की सिक्योरिटी ने जुनैद को नहीं पहचाना, बॉडीगार्ड्स ने आमिर के बेटे को किया दूर..Video Viral

बॉलीवुड एक्टर सलमान की सिक्योरिटी टीम आमिर खान के बेटे जुनैद खान को पहचान नहीं पाई। ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग से सलमान का एक वीडियो सामने आया। टाइट सिक्योरिटी के बीच सलमान खान बाहर निकलते हैं। इसी बीच जुनैद, सलमान के पास जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सलमान के बॉडीगार्ड्स उन्हें पहचान नहीं पाते और दूर हटा देते हैं। सलमान बिना रुके आगे बढ़ जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन दिनों सलमान खान की सुरक्षा बेहद सख्त है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के बाद उनकी सिक्योरिटी Y+ तक बढ़ा दी गई है। सलमान खान के बॉडीगार्ड्स हर वक्त बेहद सतर्क रहते हैं। कोई भी व्यक्ति अगर अचानक सलमान के पास आता है, तो बॉडीगार्ड्स उसे तुरंत रोकते हैं। बॉडीगार्ड्स ने जुनैद को पहचाना नहीं होगा। एक और वीडियो सामने आया जिसमें देखा जा सकते है कि स्क्रीनिंग से जाते समय सलमान, जुनैद से गले मिलकर निकल जाते हैं।

आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ आज रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले गुरुवार को मुंबई में सेलेब्स के लिए इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार पहुंचे हैं। इस दौरान शाहरुख खान और सलमान खान भी आमिर को सपोर्ट करने पहुंचे थे।