CWG 2026: भारत की ‘जेवलिन तिकड़ी’ फाइनल में, नीरज चोपड़ा पदक से एक कदम दूर
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स की पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली. उनके साथ भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह ने भी क्वालिफिकेशन राउंड पार कर पदक की दौड़ में प्रवेश किया. 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास में 79.61 मीटर भाला फेंका और क्वालिफिकेशन में पांचवें स्थान पर रहे. वहीं, रोहित यादव (78.37 मीटर) नौवें और यशवीर सिंह (78.36 मीटर) दसवें स्थान पर रहे. इस तरह तीनों भारतीय एथलीट शीर्ष-12 में जगह बनाकर फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहे.
नीरज हर राउंड में सबसे आखिर में थ्रो करने उतरे. हालांकि, तीसरे और अंतिम प्रयास से पहले ही उनका फाइनल में स्थान पक्का हो चुका था, इसलिए उन्होंने अपना आखिरी प्रयास नहीं किया.
