इंदौर में एक अवैध वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं से मारपीट का वीडियो वायरल
इंदौर… जिसे देश का सबसे स्वच्छ शहर कहा जाता है… लेकिन आज वहीं से ही इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है…..इंदौर के वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं से मारपीट करने का वीडियो समाने आया है..वीडियो में एक एक नाबालिग बुजुर्गों के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है…..वीडियो वायरल होने के बाद इसके बाद जब प्रशासन मौके पर पहुंचा तो जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए….इस वृद्धाश्रम में 31 बुजुर्गों को रखा गया था…..लेकिन ये कोई कोई वैध वृद्धाश्रम नहीं था, बल्कि नगर निगम की सरकारी जमीन पर बना एक पुराना सार्वजनिक शौचालय था, जिसे कथित तौर पर वृद्धाश्रम चलाया जा रहा था….मामला सामने आने के बाद सभी बुजुर्गों को रेस्क्यू कर दिया गया है…साथ ही परिसर को सील कर वृद्धाश्रम चलाने वाली नीलम दूबे के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है
ये इंदौर का अवैध वृद्धाश्रम है जो कि लगभग 4 साल से बिना मान्यता, बिना सुरक्षा और बिना केयरटेकर के संचालित हो रहा है।
वीडियो में एक नाबालिग बुजुर्गों की पिटाई कर रहा है, बताया जा रहा कि ये ऐसे ही हर रोज इन्हें जानवरों की तरह लाठी से पीटता है। pic.twitter.com/FMeeoyWDOr
— Ranjeet kumar Yadav (@RanjeetkrYdv) July 31, 2026
