Gold Silver Price Today : खुलते ही ₹3,000 से ज्यादा चढ़े दाम, सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग
सोने और चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से कीमतों में भारी गिरावट देखने मिली थी लेकिन इस कारोबारी सप्ताह की शुरुआत होते ही ,सोने और चांदी की चमक लौट चुकी है। ऐसे में आज यानी बुधवार 5 अगस्त को खरीदारी से पहले दाम जानना बेहद जरूरी है।
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। सुबह करीब 9 बजे सोना 0.85% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4188.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम काफी तेजी से चढ़ते दिखे। चांदी 1.34% उछलकर 61.055 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने के दाम में उछाल देखी गई। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में भी तेजी देखने को मिली है। यह चढ़कर ₹2.24 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 866 रुपए उछला और 1,44,811 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं सुबह 9 बजे चांदी की कीमत 2060 रुपए चढ़कर 2,23,675 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।
आज यानी 5 अगस्त को भारत में सोने और चांदी दोनों के दाम में तेजी आई है। 24 कैरेट सोना करीब ₹1,44,811 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,33,183 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,08,968 लाख प्रति ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Rates) बढ़े हैं। यह लगभग ₹2,24,530 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
