Share Market : शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 201 अंक चढ़ा; निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला

घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को सकारात्मक शुरुआत की। कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट और रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 201.43 अंक चढ़कर 78,782.43 पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 16.35 अंक बढ़कर 24,641 पर कारोबार करता दिखा।

वहीं, विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे कमजोर होकर 95.15 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है, जिससे दिनभर बाजार की दिशा तय हो सकती है।