Gold Silver Rates Today : सोने की बढ़ी चमक तो घट गए चांदी के दाम, क्या हैं ताजा भाव?
सोना और चांदी के दाम लगातार तेजी के साथ आग बढ़ते जा रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत सोने-चांदी की बढ़ोतरी से हुई। कल यानी बुधवार 5 अगस्त को गोल्ड और सिल्वर में काफी तेजी से उछाल देखा गया था। ऐसे में आज यानी गुरुवार 6 अगस्त के ताजा रेट्स क्या हैं
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने के दामों में उछाल देखा गया तो वहीं चांदी के दाम (Gold Silver Price Today) में गिरते नजर आए हैं। सुबह करीब 9 बजे सोना comex पर 0.47% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4325.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.12% गिरकर 62.215 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने के दाम में उछाल देखी गई। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। यह गिरकर ₹2.27 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 486 रुपए उछला और 1,48,979 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं करीब सुबह 9 बजे चांदी की कीमत 355 रुपए गिरकर 2,27,233 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।
