Gold Silver Price Today : इस हफ्ते सोना-चांदी महंगा हुआ या सस्ता, चेक करें ताजा भाव
सोने और चांदी में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली, जिससे दोनों कीमती धातुएं क्रमशः 2 हजार रुपये से अधिक महंगी हो गई हैं। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 2,742 रुपये बढ़कर 1,52,363 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,49,621 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।
22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,39,565 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,37,053 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price) थी। 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,14,272 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,12,216 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 10 अगस्त को शाम के सत्र में 1,50,641 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 12 अगस्त को शाम के सत्र में 1,53,419 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया।
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी का दाम 2,469 रुपये बढ़कर 2,33,842 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,31,373 रुपये प्रति किलो (Silver Price) था।
