कड़वी हुई चीनी-48 से बढ़कर 70 रुपये किलो तक पहुंचा भाव
त्योहारों का मौसम शुरू होने से पहले ही चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश के कई शहरों में फुटकर बाजार में चीनी का भाव 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। अगस्त की शुरुआत में करीब 48 रुपये किलो बिक रही चीनी के दाम में महज कुछ ही दिनों में तेज उछाल आया है। कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर घरों की रसोई के साथ-साथ मिठाई, चाय-नाश्ता और अन्य खाद्य कारोबार पर भी पड़ रहा है।
