Gold Silver Price Today : सोना-चांदी हुए पहुंच के बाहर, आज कितनी बढ़ीं कीमतें
सोने और चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इस सप्ताह की शुरुआत दामों में उतार-चढ़ाव के साथ ही हुई। भारत में सोने के दाम आम आदमी के पहुंचे के बाहर होते जा रहा है। ऐसे में आज यानी 26 अगस्त को इन धातुओं की कीमत गिरी है या चढ़ी हैं ये जानना बेहद अहम है।
इंटरनेशनल मार्केट Comex पर सोने और चांदी दोनों के दाम में तेजी आई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.23% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4705.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.91% तक चढ़ गए और कीमत 69.305 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार यानी बुलियन मार्केट में भी सोने और चांदी दोनों के दाम चढ़ते दिखे। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.63 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) चढ़े हैं। यह चढ़कर ₹2.45 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 268 रुपए तक चढ़ा और ₹1,63,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं करीब सुबह 9 बजे चांदी 1573 रुपए तक चढ़ी और कीमत ₹2,45,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।
भारत में सोने के दाम में तेजी देखने को मिली है। ऐसे में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,63,150 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,49,848 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,22,603 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,47,840 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
