जम्मू: तवी नदी में अचानक बाढ़ आने से फंस गया शख्स, SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू

जम्मू के तवी नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया है इसमें एक शख्स फंस गया, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया और उसे बचाया गया. इससे पहले, मौके पर मौजूद कुछ लोग शख्स को बचाने की कोशिश कर रहे थे और उन्होंने रेस्क्यू को इसकी जानकारी दी और टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया.पहाड़ी इलाकों में बारिश की वजह से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है नदी में फंसा शख्स उस ग्रुप समूह का हिस्सा था, जो नदी के तल से गाद इकट्ठा करने गया था. जब समूह नदी के किनारे से नीचे उतरा तो वहां पानी नहीं था. अचानक बाढ़ का पानी आ गया और शख्स एक पुल के नीचे फंस गया. ग्रुप के बाकी लोग सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे.एसडीआरएफ के टीम मौके पर पहुंची और उस शख्स को रेस्क्यू करने के लिए रस्सी की सीढ़ी पानी में लटकाई गई. इसके बाद, रेस्क्यू टीम का एक कर्मचारी रस्सी वाली सीढ़ी के सहारे नीचे पानी में गया और फंसे हुए शख्स को सीढ़ी पर चढ़ाने में मदद किया. इसके बाद, पीड़ित शख्स ने सीढ़ी के सहारे संतुलन बनाते हुए ऊपर चढ़ा.