नेपाल में तबाही के बाद बिहार में हाई अलर्ट! गंडक नदी में फ्लैश फ्लड वेव का खतरा
उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह अचानक आई जबरदस्त बाढ़ से जबरदस्त तबाई हुई है. इस आपदा से नेपाल की सीमा पर बसे एक इलाके में भारी नुकसान हुआ. जानकारी के मुताबिक, नेपाल के रसुवा में ग्लेशियर फ्लैश फ्लड वेव तेजी से बिहार के तरफ बढ़ रहा हैं. उत्तरी नेपाल भारतीय राज्य बिहार के साथ सीमा साझा करता है. खतरे की स्थित के देखते हुए बिहार के बगहा, वाल्मीकि नगर, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जिलों को एलर्ट किया गया है. इन जिलों में नदी के किनारे वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से बाहर निकालने के लिए कहा गया हैं.
NDRF की 3 टीम को इन जिलों के लिए रवाना कर दिया गया है. SDRF की टीम पहले से ही इन जगहों पर तैनात है. मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम से बात की हैं. शाम तक बिहार के इन जिलों को फ्लैश फ्लड का वेव हिट कर सकता हैं.
