रायपुर सूटकेस मर्डर-कांड : प्रॉपर्टी हड़पने के चक्कर में मर्डर, एयरपोर्ट पर मुंह छिपाते दिखी पत्नी

छत्तीसगढ़ : रायपुर के सूटकेस मर्डर कांड के आरोपी पति-पत्नी को पुलिस दिल्ली से रायपुर ले आई है। इस दौरान एयरपोर्ट पर दोनों मीडिया के सामने अपना मुंह छिपाते और सवालों से बचते दिखे। पुलिस को शक है कि यह मर्डर प्रॉपर्टी हड़पने के चक्कर में किया गया है। पुलिस ने पति-पत्नी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद रायपुर लेकर आई है। मुख्य आरोपी का नाम अंकित उपाध्याय है और वह पेशे से वकील है। वहीं, पत्नी का नाम शिवानी शर्मा है, जिसने रायपुर से ही पत्रकारिता की पढ़ाई की है। गिरफ्तारी के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर शिवानी मुंह छिपाती दिखी है। उसने इंस्टाग्राम के बायो में लिखा है कि कोई सवाल नहीं, कोई जवाब नहीं। दुनिया सिर्फ मेरी आंखों से देखो। रायपुर पुलिस ने सूटकेस मर्डर केस में अंकित उपाध्याय और शिवानी शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि यह मर्डर प्रॉपर्टी हड़पने के चक्कर में किया गया है। मृतक किशोर पैकरा हांडीपारा इलाके में रहता था। उसका वहां पुश्तैनी घर है। अंकित पेशे से वकील है। वह किशोर की प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने में मदद करता था।
पुलिस को पता चला है कि किशोर का कोई वारिस नहीं है। उसकी एक बहन की मौत हो चुकी है और दूसरी दुर्ग में रहती है। उसकी मां भी साल भर पहले गुजर गई थी। अंकित ही किशोर की देखभाल करता था। इसलिए पुलिस को शक है कि अंकित ने प्रॉपर्टी के लालच में किशोर को मारा। पुलिस के अनुसार, शिवानी शर्मा ने 2020 में पत्रकारिता की पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने वकालत की। इसी दौरान उसकी मुलाकात अंकित से हुई। दोनों में प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली। शिवानी सोशल मीडिया पर रील्स बनाती थी। उसने अपने पति के साथ कई तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट किए हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। जब उन्हें रायपुर एयरपोर्ट लाया गया, तो शिवानी मीडिया के कैमरे से अपना चेहरा छिपाने लगी। अंकित भी मीडिया से बात करने से बच रहा था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा हो सकता है।
रायपुर एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि मर्डर कैसे किया गया। अभी तक कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। जैसे कि किशोर को कहां और कैसे मारा गया? उसकी लाश को हांडीपारा से इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के फ्लैट में कैसे ले जाया गया? CCTV में पति-पत्नी के अलावा दो और युवक दिख रहे हैं। उनका इस हत्याकांड में क्या रोल है? मर्डर की असली वजह क्या है? क्या यह सिर्फ प्रॉपर्टी हड़पने की साजिश थी या पैसे के लेन-देन को लेकर कोई विवाद था? लाश को ठिकाने लगाने के लिए सीमेंट से प्लास्टर करने का आइडिया कहां से आया? क्या यह मेरठ ड्रम मर्डर कांड से प्रेरित था? पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इंद्रप्रस्थ का फ्लैट 19 जून को किराए पर क्यों लिया गया था। क्या यह मर्डर की प्लानिंग का हिस्सा था?
23 जून को रायपुरा की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक पेटी में युवक का शव मिला था। युवक की लाश एक सूटकेस में ठूंसी हुई थी। सूटकेस में सीमेंट का प्लास्टर किया गया था। फोरेंसिक एक्सपर्ट का कहना है कि सीमेंट का प्लास्टर करने से लाश सड़ने पर बदबू नहीं आती है। हत्यारों ने इसी वजह से लाश को सूटकेस में बंद करके सीमेंट से प्लास्टर किया था। फिर उसे पेटी में रखकर इंद्रप्रस्थ के सुनसान इलाके में फेंक दिया था।
CCTV फुटेज में आरोपी सुबह 9:50 बजे फ्लैट से पेटी ले जाते हुए दिख रहे हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने आरोपियों को पेटी घसीटते हुए देखा था। उसे बदबू आने पर शक हुआ था। इसके बाद उसने गार्ड को सूचना दी।