Big News : गोवा के कैसीनो कारोबारी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान

अज्ञात हमलावरों ने कसीनो समूह ‘मैजेस्टिक प्राइड होटल्स एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक श्रीनिवास नायक पर गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।

पुलिस अधीक्षक (उत्तर) ने बताया कि नायक पर रात करीब 8.45 बजे पणजी के पास पोरवोरिम में समूह के पांच सितारा रिसॉर्ट के बाहर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।