नेपाल में तबाही के बीच बचा रहा घर, कई फीट तक पानी और मलबे से घिरा…Video
नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बीच तेज बहाव के बावजूद एक घर खड़ा रहा। आसपास का इलाका डूब गया, इमारतें और मलबा बहते नजर आए। घर की बालकनी में 3 लोग खड़े दिखे, जो तबाही के बीच भी शांत नजर आए। वीडियो में कीचड़ भरा पानी डरावनी रफ्तार से बहता दिख रहा है। हालांकि, यह वीडियो नेपाल में कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
नेपाल पुलिस के मुताबिक, बाढ़ में 633 लोगों की मौत हुई है और करीब 2500 लोग लापता या संपर्क से बाहर हैं। इनमें 320 भारतीय भी शामिल हैं।
नेपाल की तबाही के बीच इस मकान ने सबका ध्यान खींच लिया
चारों तरफ बाढ़ का पानी और मलबा, लेकिन यह घर अब भी मजबूती से खड़ा है।
मजबूत निर्माण और नींव ने पूरी दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर इसे बनाने वाले इंजीनियर ने ऐसा क्या किया था, जो इतनी तबाही के बीच भी यह मकान टिका… pic.twitter.com/hlouta7d6j— Anamika Pal (@BindasWith) August 29, 2026
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, चीन की ओर करीब 400 भारतीय फंसे हैं और सभी सुरक्षित हैं। भारत उन्हें वापस लाने के लिए चीनी अधिकारियों के संपर्क में है। वहीं 153 भारतीय चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं।
