न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में चाकू से हमला: 1 की मौत, पुलिस ने हमलावर महिला को मारी गोली
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में चाकू लिए एक महिला ने दो लोगों को हमला कर दिया, जिससे एक की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसके बाद पुलिस ने हमलावर महिला को गोली मार दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संदिग्ध महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जबकि जिन दो लोगों को चाकू मारा गया था पुलिस को नहीं लगता कि यह घटना आतंकवाद से जुड़ी है और वे महिला की मानसिक स्थिति की जांच कर रहे हैं।
मौके पर मौजूद AFP के एक पत्रकार ने देखा कि वहां बड़ी संख्या में इमरजेंसी सर्विस के लोग मौजूद थे और अधिकारी टाइम्स स्क्वायर में खून के धब्बे की जांच कर रहे थे। टाइम्स स्क्वायर पर्यटकों के लिए हमेशा चहल-पहल वाला इलाका रहता है। संदिग्ध महिला के हाथों में दो चाकू थे और अधिकारियों की ओर झपटने से पहले पुलिस ने उसे टेजर से काबू करने की कोशिश की थी। बिना नाम बताए उस चश्मदीद ने कहा कि उन्होंने उसे दो बार गोली मारी।
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने इस घटना को पुलिस की गोलीबारी वाली घटना बताया और कहा कि बाद में इस बारे में प्रेस ब्रीफिंग की जाएगी। अभी मामले की जांच चल रही है।
