वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक, तोड़ा दिया दलीप ट्रॉफी के इतिहास का 57 साल पुराना महारिकॉर्ड
दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपना तूफानी अंदाज दिखाया है. बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान 57 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi Record) ने अपने इस अर्धशतक के साथ दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बनकर रिकॉर्ड बुक में तहलका मचा दिया है. वैभव ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसके साथ उनका नाम दलीप ट्रॉफी के इतिहास के खास रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया.
वैभव सूर्यवंशी ने कुल 81 गेंदों का ही सामना किया और रन उससे ज्यादा बना डाले. अपने आतिशी पारी के दौरान वैभव के बल्ले से कुल 92 रन आये, जिसमे 7 चौके और छक्के शामिल रहे.
दिलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले बैटर
वैभव सूर्यवंशी – 15 साल 175 दिन
लक्ष्मण सिंह (1969) – 16 साल 23 दिन
पीयूष चावला (2025) – 16 साल 307 दिन
वैभव की पारी का अंत हर्ष दुबे ने किया. हर्ष की गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाने के प्रयास में वैभव अरशद खान को कैच दे बैठे. दूसरे दिन के लंच ब्रेक तक ईस्ट जोन ने पहली पारी में 2 विकेट खोकर 183 रन स्कोरबोर्ड पर लगा लिए हैं. हालांकि, कुमार कुशाग्र बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह पहली ही गेंद पर आउट हुए. अभिमन्यु अपना अर्धशतक पूरा करके क्रीज पर डटे हुए हैं. वहीं, उनका साथ सुदीय कुमार दे रहे हैं.
इससे पहले, गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन की पूरी टीम को पहली पारी में 266 रनों पर समेटा. सेंट्रल जोन की ओर से रिंकू सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 88 गेंदों में 60 रन बनाए. हालांकि, रिंकू को दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला. आर्यन जुयाल ने 46 रनों का योगदान दिया. ईस्ट जोन की ओर से गेंदबाजी में मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार ने तीन-तीन विकेट चटकाए. वहीं, मोहम्मद शमी और मोहम्मद कौनेन कुरैशी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.
