Gold Silver Rate Today : सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, चेक करें रेट

सोने और चांदी की कीमतों में सितंबर की शुरुआत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 2 सितंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एक सितंबर को यह 1,60,000 रुपये था, जबकि 26 अगस्त को 1,66,700 रुपये और 24 अगस्त को 1,66,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस तरह 24 अगस्त से 2 सितंबर के बीच 24 कैरेट सोने के भाव में 11,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना 24 अगस्त को 1,53,400 रुपये था, जो 2 सितंबर को घटकर 1,42,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 18 कैरेट सोने का भाव भी 1,27,200 रुपये से घटकर 1,18,300 रुपये और 14 कैरेट सोना 1,00,400 रुपये से घटकर 93,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है। 24 अगस्त को चांदी 254 रुपये प्रति ग्राम थी, जबकि 2 सितंबर को यह घटकर 236 रुपये प्रति ग्राम रह गई। यानी करीब एक सप्ताह में चांदी के भाव में 18 रुपये प्रति ग्राम की कमी आई है।

वहीं, चांदी के सिक्के का भाव 2,900 रुपये से घटकर 2,700 रुपये हो गया। सोने की कीमतों में लगातार गिरावट से आभूषण खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों को राहत मिली है। हालांकि, बाजार में सोने-चांदी के भाव में आगे भी उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।