मालतीपाटपुर से शॉर्ट ओरिजिनेशन वाली 6 ट्रेनों का समय बदला, यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने किया बदलाव
बिलासपुर में रेल प्रशासन ने मालतीपाटपुर स्टेशन से चलने वाली 6 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। रेलवे का कहना है कि यह बदलाव यात्रियों की परेशानी कम करने और उन्हें बेहतर सुविधा देने के लिए किया गया है। यह व्यवस्था ईस्ट कोस्ट रेलवे के खोरधा रोड मंडल में पुरी स्टेशन पर चल रहे सुधार कार्य के कारण की गई है। इस वजह से कुछ ट्रेनों को पुरी की जगह मालतीपाटपुर स्टेशन से शुरू और खत्म किया जा रहा है।

