भारत में लॉन्च हुआ Philips का फोन, 20 हजार कीमत और फीचर्स कर देंगे हैरान
Philips ने भारत में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Philips S7221 5G है. इसकी कीमत 20 हजार रुपये है. इस हैंडसेट को Amazon India से खरीद सकेंगे. इस हैंडसेट के अंदर बैड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और 64MP का कैमरा दिया गया है. फिलिप्स भारत में एक जानी-मानी कंपनी है. यह ब्रांड भारत में पहले से होम अप्लायंस और कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स कैटेगरी के कई सामान सेल करता है.
Philips S7221 5G की शुरुआती कीमत 20,499 रुपये है, जिसमें 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलती है. वहीं दूसरे वेरिएंट में 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल मिलती है और उसकी कीमत 22499 रुपये है. यह स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट में दस्तक देगा, जो ब्लैक, ब्लू और ग्रेड हैं.
Philips S7221 5G में 6.67-inch HD LCD स्क्रीन दिया गया है, जो 720 x 1,600 पिक्सल के रेजोल्यूशन और 120hz के रिफ्रेश रेट्स के साथ आता है.
फिलिप्स के इस हैंडसेट में ऑक्टाकोर Spreadtrum T765 चिपसेट का यूज किया है. यह हैंडसेट LPDDR4 रैम के साथ आएगा. यह फोन Android 16 के साथ आता है.
Philips S7221 5G में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और वीडियो कॉल्स भी देखी जा सकेंगी. इसमें AI सीन डिटेक्शन को भी शामिल किया गया है.
Philips S7221 5G में 5,700mAh की बैटरी मिलेगी, जो इस हैंडसेट को पावर देगी. साथ ही इसमें 25W का फास्ट चार्जर मिलेगा. साइड माउंडेट फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.
Philips का स्मार्टफोन अपने राइवल्स को कड़ी टक्कर देता है, लेकिन यह कितना मजबूत प्लेयर साबित होगा, वो तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा.
