अंबानी की नई दुकान… कैम्पा, पानी, आइसक्रीम, हर एक माल 10 रुपये में
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक ओर जहां अपने बिजनेस का लगातार विस्तार कर रहे हैं, तो वहीं एक नई बिजेनस स्ट्रेटजी भी अपना रहे हैं. जो कोल्ड ड्रिंक से लेकर आइसक्रीम तक में प्राइस वॉर छेड़नी वाली साबित हुई है. ये है खाने-पीने के सामान, वो भी कम कीमत पर और इस तरीके ने पहले से अपना दबदबा जमाए कई बड़ी कंपनियों को तगड़ी चुनौती दी है. पहले Mukesh Ambani ने 50 साल पुराने बेवरेज ब्रांड Campa Cola का अधिग्रहण कर इसके प्रोडक्ट सस्ते दाम में बाजार में उतारे, तो वहीं इसके बाद पानी और अब आइसक्रीम सेक्टर में 10 रुपये की स्टार्टिंग से हड़कंप मचाया है. मिडिल क्लास ग्राहकों को टागरेट करते हुए मुकेश अंबानी ने बाजार में बिक रहे इस कैटेगरी के प्रोडक्ट्स को बेहद कम कीमत पर बाजार में उतारने की जो रणनीति अपनाई, वो सुपरहिट साबित हुई है. बता दें कि साल 2023 में मुकेश अंबानी ने कैम्पा ब्रांड के तहत शीतल पेय और बोतलबंद पानी लॉन्च किया था और इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 10 रुपये रखी, तो वहीं अब रिलायंस बॉम्बे क्रीमरी आइसक्रीम (Bombay Creamery Ice Cream) लाए हैं और वो भी 10 रुपये के साथ.
सबसे ताजा मामले की बात करें, तो मुकेश अंबानी की रिलायंस ने भारतीय आइसक्रीम बाजार में दस्तक दे दी है. इस बार भी उन्होंने 10 रुपये वाली बिजनेस स्ट्रेटजी अपनाई है. रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने बॉम्बे क्रीमरी के साथ सेगमेंट में एंट्री मारी है और इस ब्रांक की कप, कोन और स्टिक आइसक्रीम का शुरुआती मूल्य भी सिर्फ 10 रुपये रखा गया है. इससे इस मार्केट में पहले से मौजूद दिग्गज कंपनियों में हलचल मची है और प्राइस वॉर देखने को मिल सकता है.
पश्चिम भारत में लॉन्च Mukesh Ambani की 10 रुपये वाली बॉम्बे क्रीमरी आइसक्रीम पहले से भारत में इस सेक्टर में दबदबा जमाए अमूल, मदर डेयरी से लेकर क्वालिटी वॉल्स, वाडिलाल और अन्य बड़े ब्रांड के लिए एक बड़ी चुनौती नजर आ रही है. इसका असर इन तमाम कंपनियों के शेयरों पर तो अभी से देखने को मिल रहा है. अंबानी की आइसक्रीन लॉन्च की खबर से ही बीते कारोबारी दिन बुधवार को क्वालिटी वॉल्स का शेयर बुरी तरह फिसलते हुए करीब 3 फीसदी के आसपास टूट गया.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कोला मार्केट में उतरने के लिए जो डील की थी, उसका असर अब तक तमाम कंपनियों को अपनी प्राइस रेंज बदलने को मजबूर करती नजर आई है. दरअसल, रिलायंस से 70 के दशक में सबसे फेमस ब्रांड कैंपा कोला को खरीदने के बाद इसे नए कलेवर में तीन फ्लेवर ऑरेंज, लेमन और कोला फ्लेवर में पेश किया था. खास बात ये कि 200 ML की बोतल की कीमत 10 रुपये रखी गई थी. इसके बाद तो Cola Market में प्राइस वार छिड़ गया है और दूसरी कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट के दाम घटाना शुरू कर दिया था. FY26 में कैम्पा ने 4,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट सेल की.
साल 2022 में Campa Cola का अधिग्रहण करने के बाद उसे नए अंदाज में सस्ते दाम पर पेश किया, तो इसके बाद मुकेश अंबानी ने बोतलबंद पानी पर भी यही 10 रुपये वाली बिजनेस स्ट्रेटजी अपनाई और ये भी हिट रही. कंपनी ने अपने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर Campa Sure को लॉन्च किया और इसका ब्रांड एंबेसडर ‘बॉलीवुड के शहंशाह’ अमिताभ बच्चन बनाया है. बोतलबंद पानी के मार्केट में अब ये बड़ा नाम बन गया है. इसके आधा लीटर पानी की बोतल भी 10 रुपये की रखी गई. इसकी दो लीटर की बोतल 20 रुपये में मिलती है.
