Gold Silver Price Today: सोना 500 सस्ता हुआ, चांदी में भी गिरावट
कच्चे तेल की कीमत में आज फिर तेजी आई है। इसका असर सोने और चांदी की कीमत पर देखने को मिल रहा है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 500 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी 1,300 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई। फिजिकल मार्केट में भी सोने की कीमत में 600 रुपये से अधिक गिरावट आई है जबकि चांदी फ्लैट ट्रेड कर रही है। दो सत्र में सोने की कीमत में 3,600 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी 6,000 रुपये सस्ती हो गई है।
एमसीएक्स पर 5 अक्तूबर की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,52,767 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,52,279 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 500 रुपये से अधिक गिरावट के साथ 1,52,225 रुपये तक गिरा। सुबह 10.10 बजे यह 528 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,239 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
इसी तरह 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,37,658 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज यह 2,37,176 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 1,300 रुपये से अधिक गिर गई। सुबह 10.25 बजे यह 795 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,863 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी भी 1,203 रुपये की गिरावट के साथ 2,43,217 रुपये पर थी।
फिजिकल मार्केट में भी सोने की कीमत में गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 650 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,150 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट वाला सोना 600 रुपये नीचे 1,41,300 रुपये पर आ गया। 18 कैरेट वाला सोना भी 490 रुपये की गिरावट के साथ 1,15,610 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी 2,50,000 रुपये पर फ्लैट ट्रेड कर रही है
