हैवान बना पति! पत्नी की उंगलियां व सिर काटकर फ्रिज में रखा, पड़ोसियों को बदबू आने से हुआ खुलासा
असम के गुवाहाटी से एक दिलदहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां शादी के कुछ ही महीनों बाद एक नवविवाहिता की हत्या उसके पति ने कर दी। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की उंगलियां काट दीं और उसका कटा हुआ सिर घर के फ्रिज में रख दिया। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों की दुर्गंध की शिकायत के बाद पुलिस उस अपार्टमेंट में पहुंची, पुलिस ने जब फ्लैट का का ताला तोड़ा, तो महिला का सिर कटा हुआ शव मिल, उसकी उंगलियां भी आधी कटी हुई थीं, और शरीर सड़ना शुरू हो गया था। मृतक महिला की पहचान रिया तालुकदार के रूप में हुई। घर की तलाशी लेने पर पुलिस को फ्रिज में रखे एक पॉलिथीन बैग में महिला का सिर बरामद हुआ। घर की तलाशी लेने पर पुलिस को फ्रिज में रखे एक पॉलिथीन बैग में महिला का सिर बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार, दंपती की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी, इसके बाद से दोनों अपार्टमेंट में रह रहे थे। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दंपती को कई दिनों से नहीं देखा था और उनके फोन भी बंद थे। उन्होंने उसे आखिरी बार शुक्रवार को देखा था। इस घटना के बाद से फरार चल रहा पति रविवार रात पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांचकर्ताओं द्वारा आरोपी का बयान दर्ज करने और अब तक जुटाए गए सबूतों के आधार पर उसकी पुष्टि करने की उम्मीद है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
पुलिस के मुताबिक रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थी. उसके माता-पिता नहीं थे और परिवार में उसका केवल एक भाई है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोमवार को रिया और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी. इसके बाद रामानुजन रात करीब 8 बजे घर से निकल गया था.
मामला तब सामने आया जब पड़ोसियों को मंगलवार को घर से तेज दुर्गंध आने लगी. शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली तो महिला की हत्या की भयावह जानकारी सामने आई. पुलिस के अनुसार महिला की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई थी. आरोप है कि हत्या के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया और उसे काले पॉलीथीन बैग में रखकर फ्रिज के अंदर छिपा दिया गया. इतना ही नहीं, महिला की उंगलियां भी काटे जाने की बात सामने आई है.
पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि हत्या शव बरामद होने से करीब 24 से 48 घंटे पहले की गई होगी. फिलहाल हत्या की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस पति की भूमिका समेत मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के पीछे आखिर क्या वजह थी.
महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) भेज दिया गया है. पुलिस संदिग्ध पति की तलाश और घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हत्या को लेकर और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है.
