पटना: दीदारगंज में महिंद्रा ट्रैक्टर यार्ड में बाढ़ का पानी घुस गया, सैकड़ों ट्रैक्टर डूबे…

बिहार में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. राज्य के कई इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से लाखों की आबादी प्रभावित है. लोगों के घरों, दुकानों और दूसरे संसाधनों पर भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है. राजधानी पटना भी इससे अछूती नहीं है. पटना के दीदारगंज इलाके में पुनपुन नदी में बाढ़ आने के बाद आसपास का पूरा इलाका जलमग्न हो गया है. दीदारगंज में पुनपुन नदी का पानी बढ़ने के कारण नदी के नजदीक स्थित एक ट्रैक्टर शोरूम पूरी तरह पानी में डूब गया है. शोरूम के अंदर और आसपास बाढ़ का पानी भर गया है. इसके अलावा आसपास के इलाके में भी पानी फैल गया है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

पुनपुन नदी के बढ़े जलस्तर का असर दीदारगंज और उसके आसपास के क्षेत्रों में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. बाढ़ का पानी निचले इलाकों में फैल गया है. सड़क और आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी पानी से प्रभावित हुए हैं. ट्रैक्टर शोरूम के जलमग्न होने से वहां रखे संसाधनों को भी नुकसान की आशंका है.

बाढ़ का पानी इलाके में फैलने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. आवागमन प्रभावित होने के साथ-साथ रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ा है. लोगों को पानी के बीच से आने-जाने में परेशानी हो रही है. लगातार बढ़ते जलस्तर को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है. बिहार में पहले से ही कई नदियों के उफान पर होने के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. ऐसे में राजधानी के दीदारगंज इलाके में पुनपुन नदी का पानी बढ़ने से प्रशासन के सामने भी प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने की चुनौती बढ़ गई है.