चीन आखिर चाहता क्या है? Gold को लेकर लगातार 22वें महीने किया बड़ा खेल
चीन गोल्ड को लेकर अलग ही खेल खेलता नजर आ रहा है. सोना-चांदी की कीमतों में बीते कुछ समय में ग्लोबल उथल-पुथल देखने को मिली है. फिलहाल की बात करें, तो Gold Price अतंरराष्ट्रीय लेवल पर बढ़ता जा रहा है. लेकिन सोना महंगा होने के बावजूद चीन रुक नहीं रहा है और इस कीमती धातु की खरीदारी जारी रखे हुए है. लगातार 22 महीने से ड्रैगन अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहा है. आइए समझते हैं इसके पीछे आखिर वजह क्या है?
चीन ने सोना खरीदने का अपना सिलसिला जारी रखा है. सोने की बढ़ती कीमतों के बीच पीपल्स सेंट्रल बैंक ऑफ चाइना ने बीते अगस्त 2026 में अपने गोल्ड रिजर्व में ताबड़तोड़ करीब 20 टन से ज्यादा सोना जोड़ा है. ये लगातार 22वां महीना है, जबकि ड्रैगन की गोल्ड बायिंग जारी है और बीते तीन महीनों में खरीदारी का आंकड़ा साल 2023 के अक्तूबर महीने के बाद सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया है. China Gold Reserve देखें, तो इस ताजा खरीदारी के बाद अब ये बढ़कर 2,387 टन हो गया है.
चाइना डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा आंकड़े दर्शाते हैं कि चीन के सेंट्रल बैंक ने अगस्त में जो सोना खरीदा है, उसके बाद चीनी गोल्ड रिजर्व लगभग तीन साल की सबसे ज्यादा बढ़ा है. अगस्त में ये जुलाई के आखिर की तुलना में 6,50,000 औंस बढ़ा है. यह बढ़ोतरी अक्टूबर 2023 के बाद से किसी एक महीने में हुई सबसे बड़ी बढ़ोतरी है, उस समय एक महीने में ही 7,40,000 औंस का इजाफा दर्ज किया गया था.
22 महीने से लगातार सोने की खरीद के पीछे चीन का बड़ा गेम प्लान है और चीन का स्ट्रेटजी को समझ लेना जरूरी है. बता दें कि चीन अपनी इकोनॉमी को मजबूत करने और ग्लोबल अर्थव्यवस्था में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए लगातार सोने पर फोकस कर रहा है. चीन का लगातार सोना खरीदना सिर्फ निवेश के लिहाज से बिल्कुल भी नहीं है, बल्कि यह उसकी लॉन्गटर्म आर्थिक रणनीति का हिस्सा है. वह अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता को कम करते हुए अपने विदेशी मुद्रा भंडार में सोने जैसे अन्य सुरक्षित संपत्तियों को जोड़ता जा रहा है.
Gold पर चीन का ये फोकस ड्रैगन की आरक्षित संपत्तियों को मजबूत करने की उसकी रणनीति को साफ दर्शाता है. इसके साथ ही इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि बीते 22 महीने से की जा रही पीपल्स सेंट्रल बैंक की गोल्ड खरीदारी साल 2015 के बाद से चीन की गोल्ड खरीदारी का सबसे लंबी सिलसिला भी है.
