बच्चों से फुटबॉल छुड़ा खुद खेलने लगा हाथी…VIDEO:मैदान में दौड़-दौड़कर लगाई किक
असम से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक जंगली हाथी फुटबॉल खेलते नजर आ रहा है।हरे-भरे घास के मैदान में हाथी दौड़-दौड़कर बॉल पर किक लगा रहा है और दूर खड़े बच्चे उसे देख रहे हैं। मामला असम के गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ का है। यहां रविवार को बोगीधला खेल मैदान में कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान एक जंगली हाथी आ पहुंचा। मैदान में पहुंचते ही उसने फुटबॉल अपने कब्जे में ली और उससे खेलने लगा। इसी दौरान वहां पर मौजूद किसी ने यह वीडियो बना लिया।
नुमालीगढ़ में ही तीन दिन पहले यानी कि शुक्रवार को एक हाथी के गले में ट्रैक्टर के टायर फंसने का वीडियो वायरल हुआ था। हाथी बेचैन होकर एक रिहायशी इलाके में भी भागता नजर आया था।
सूचना मिलते ही वन-विभाग की टीम ने हाथी की तलाश के लिए ड्रोन की भी मदद ली। लोकेशन मिलते ही टीम हाथी तक पहुंची और उसके गले से टायर अलग किया।
