कुत्तों का रंग बदलकर नीला हो सकता है? दुनिया के सबसे खतरनाक इलाके में ये हो रहा है, आखिर क्या है वजह

कीव: यूक्रेन की चेरनोबिल न्यूक्लियर डिजास्टर साइट के पास मिले कुत्तों ने हालिया महीनों में दुनिया को चौंकाया है। इलाके में रहने वाले कुत्तों का रंग नीला हो रहा है, जो एक असामान्य बात है। इलाके में जानवरों की देखभाल करने वाले ‘डॉग्स ऑफ चेरनोबिल’ ने कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें नीले रंग के कुत्ते देखे गए। इस जगह को दुनिया के बेहद संवेदनशील और खतरनाक इलाकों में गिना जाता है। इसकी वजह 40 साल पहले चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र में हुआ हादसा है।

डॉग्स ऑफ चेरनोबिल नाम की संस्था ने सबसे पहले बीते साल नीले कुत्तों की फोटो और तस्वीरें शेयर कीं। संगठन ने लिखा कि हम नसबंदी के लिए कुत्तों को पकड़ने की कोशिश रहे थे। इस दौरान हमें तीन ऐसे कुत्ते देखने को मिले जो पूरी तरह से नीले थे। हम समझ नहीं आ रहा कि ये आखिर कैसे हुआ है कि इनका रंग इतना ज्यादा बदल गया।

संगठन के कुत्तों की फोटो शेयर करने के बाद इस पर सिर्फ पशुप्रेमी ही नहीं आम लोगों ने भी सवाल किए। दुनियाभर से लोगों ने ये जानना चाहा कि आखिर ये कुत्ते नीले क्यों हो गए हैं। संगठना का कहना है कि इसकी तह तक जाने के लिए तो रिसर्च की जरूरत है। हमें ऐसा लगता है कि वे किसी रसायन के संपर्क में आए होंगे। ये कुत्ते आम कुत्तों से ज्यादा फुर्तीले और आक्रामक भी हैं।

डॉग्स ऑफ चेरनोबिल उन कुत्तों की देखभाल करता है, जो 1986 में चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र में हुए विनाशकारी परमाणु हादसे के शिकार जानवरों के वंशज हैं। चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास करीब 25 कुत्ते हैं। कुत्तों का रंग बदलकर नीला होने को अभी तक ज्यादातर एक्सपर्ट ने चेरनोबिल के परमाणु हादसे से जोड़ा है।

यूक्रेन के चेर्नोबल स्थित न्यूक्लियर प्लांट में 26 अप्रैल 1986 को विनाशकारी धमाका हुआ था। उस समय यह सोवियत संघ का हिस्सा था। यह हादसा इतना भयानक था कि प्लांट में काम करने वाले 40 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई क्योंकि उनको निकालने का समय ही नहीं मिल सका।

इस हादसे से सैकड़ों कर्मचारी न्यूक्लियर रेडिएशन की वजह से बुरी तरह से जल गए। सोवियत संघ के टूटने के बाद चेरनोबिल शहर यूक्रेन के हिस्से में आ गया। इस हादसे के असर आज भी एक बड़े क्षेत्र में देखे जाते हैं। कुत्तों के रंग पर असर को भी इसी 40 साल पुराने हादसे से जोड़ा जा रहा है।