Stock Market Opening: शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, 23550 के ऊपर खुला निफ्टी
आज अनुमान के अनुसार शेयर बाजार में तेज शुरुआत हुई है। बीएसई सेंसेक्स 587.87 अंक या 0.79 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 75,369.63 पर खुला है। वहीं एनएसई का निफ्टी 0.76 फीसदी या 178.05 अंक की बढ़ोतरी के साथ 23,576.15 पर खुला है। गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) सुबह से हरे निशान में दिख रहा है। करीब साढ़े 7 बजे ये 85.50 अंक या 0.36 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 23,529 पर रहा।
अब एनालिस्ट्स का कहना है कि 23,500 से ऊपर की मजबूती आने वाले सेशन में 23,650 के लेवल की ओर पुलबैक का संकेत देगी। ऐसा न होने पर 23,230-23,500 की रेंज में कुछ कंसोलिडेशन का संकेत मिलेगा।
