Share Market : शेयर बाजार में बढ़त; शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 215 अंक चढ़ा, निफ्टी 23200 के नीचे
पिछले सत्र में भारी नुकसान के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल दर्ज किया गया। वैल्यू बाइंग के कारण प्रमुख सूचकांकों में यह सुधार देखा गया। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले बाजार में सतर्कता बनी हुई है। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 244.02 अंक चढ़कर 74,293.25 पर पहुंच गया। पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 77.20 अंक बढ़कर 23,201.85 पर कारोबार कर रहा था। महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक, आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक प्रमुख लाभ पाने वाले रहे। इंटरग्लोब एविएशन, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इटरनल पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 108.1 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। एशियाई बाजार सकारात्मक दायरे में थे, जबकि अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। मंगलवार को सेंसेक्स 777.94 अंक (1.04 फीसदी) गिरकर 74,003.82 के तीन महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 279.50 अंक (1.19 फीसदी) गिरकर 23,118.60 पर समाप्त हुआ, जो 6 अप्रैल के बाद का सबसे निचला बंद स्तर था।
