लंदन-ढाका फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच मारपीट, पहले बहस, फिर हाथापाई
लंदन से ढाका जा रही विमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच बहस के बाद मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को घूंसे मारे। इस दौरान एक यात्री की टी-शर्ट फट गई। आसपास के यात्रियों और केबिन क्रू ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
वीडियो में दोनों यात्री पहले बहस करते नजर आते हैं। कुछ ही देर बाद दोनों हाथापाई पर उतर आते हैं। झगड़े के दौरान आसपास बैठे यात्री घबरा गए। फ्लाइट में बच्चे और बुजुर्ग भी मौजूद थे।। विमान बांग्लादेश एयरलाइंस के जनरल मैनेजर (पब्लिक रिलेशंस) महबूबुद्दीन अहमद ने ढाका ट्रिब्यून से कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी।
AIRPLANE BRAWL: Two male passengers got into a physical fight aboard a Biman Bangladesh Airlines flight from London to Bangladesh after an argument escalated, frightening nearby passengers, including children and elderly travelers.
Cabin crew and other passengers stepped in and… pic.twitter.com/q1ZAqvZuY6
— Breaking911 (@Breaking911) September 17, 2026
उन्होंने कहा, “मुझे अभी इस मामले की जानकारी नहीं है। मैं इसकी जानकारी ले रहा हूं।” एयरलाइन ने अभी विवाद की वजह और दोनों यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी नहीं दी है।
