Stock Market : मामूली बढ़त लेकर खुला बाजार, लाल निशान में खुले इन्फोसिस-टीसीएस के शेयर

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर मामूली तेजी के साथ हरे निशान में खुला। आज सेंसेक्स 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। जबकि, निफ्टी 50 ने 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेडिंग शुरू की। हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स के शेयर बढ़त लेकर खुले। इनके अलावा, आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों- इन्फोसिस और टीसीएस के शेयरों ने आज एक बार फिर गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 119.24 अंकों (0.16%) की तेजी के साथ 74,648.32 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 23.15 अंकों (0.10 प्रतिशत) की मामूली तेजी के साथ 23,352.15 अंकों पर खुला। बताते चलें कि मंगलवार को बाजार ने हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन अंत में गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ था।

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और 5 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 36 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।