‘सितारे जमीन पर’ ने एक हफ्ते में की जाट-केसरी 2 से ज्यादा कमाई, बड़ी हिट बनने के लिए तैयार..

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ लगातार जनता को थिएटर्स तक खींचने में कामयाब हो रही है पहले वीकेंड में ट्रेड एक्सपर्ट्स को सरप्राइज करने वाली इस फिल्म ने हफ्ते के बीच में जैसा बिजनेस किया है, वैसा लॉकडाउन के बाद से कम ही फिल्मों ने किया है पहले वीकेंड में ही बॉक्स ऑफिस पर 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लेने के बाद ‘सितारे जमीन पर’ का बड़ा टेस्ट वर्किंग डेज में होना था. मगर इस टेस्ट में आमिर की फिल्म ने दमदार कमाई के साथ अच्छी परफॉरमेंस दी. अब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है और इस एक हफ्ते में इसने तगड़ी कमाई कर ली है पिछले शुक्रवार रिलीज हुई ‘सितारे जमीन पर’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा कलेक्शन किया था. मगर फिल्म की तारीफ और कंटेंट के दम ने जनता को ऐसा इम्प्रेस किया कि आमिर की फिल्म ने पहला वीकेंड 57 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन के साथ खत्म किया. मगर हफ्ते के कामकाजी दिनों में फिल्म ने जो दम दिखाया उसका कमाल और भी तगड़ा है.

फिल्मों के लिए स्पीड-ब्रेकर बनकर आने वाले सोमवार को ‘सितारे जमीन पर’ ने 8 करोड़ से से ज्यादा कलेक्शन किया. ट्रेंड ये रहता है कि जैसे-जैसे हफ्ता आगे बढ़ता है, फिल्मों की कमाई गिरती चली जाती है. लेकिन गुरुवार की ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि आमिर की फिल्म ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. यानी सोमवार से लेकर गुरुवार के बीच ‘सितारे जमीन पर’ की कमाई 7-8 करोड़ की रेंज में ही बनी रही. किसी भी फिल्म के लिए हफ्ते के बीच में इस तरह की कमाई बनाए रखना एक बहुत दमदार ट्रेंड है. वीकेंड में 57 करोड़ कमाने वाली ‘सितारे जमीन पर’ ने 4 वर्किंग डेज में 31 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया है. इस शानदार ट्रेंड के साथ आमिर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले हफ्ते में करीब 88 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

आमिर की फिल्म का कलेक्शन एक हफ्ते में सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के बराबर रहा है. सलमान की फिल्म ने पहले हफ्ते में 88.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. पहले 7 दिन में सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 62 करोड़ और अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ ने 46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ‘सितारे जमीन पर’ का कलेक्शन अब नए वीकेंड में एक बार फिर से बड़ा जंप लेने के लिए तैयार है. अनुमान लगाया जा सकता है कि इस वीकेंड के बाद फिल्म का कलेक्शन 110 करोड़ रुपये की रेंज में नजर आएगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed