जिनपिंग 11 साल बाद अमेरिका पहुंचे, ट्रम्प रिसीव करने गए, आज रात व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 11 साल बाद अमेरिका पहुंचे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रोटोकॉल तोड़कर खुद जॉइंट बेस एंड्रयूज एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। ट्रम्प के साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प भी मौजूद थीं। शी के साथ भी उनकी पत्नी पेंग लियुआन मौजूद रहीं। किसी विदेशी नेता के स्वागत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का सीधे एयरपोर्ट जाना आम नहीं है। आज रात व्हाइट हाउस में शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के सम्मान में स्टेट डिनर होगा।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका पहुँचे, राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वयं उनका रेड कारपेट वेलकम किया।
ये देख कर ईर्ष्यालु अंडा समाज सोच रहा होगा कभी ऐसा स्वागत पापा का क्यों नहीं किया भूरे लाल ने। 🤔 pic.twitter.com/CC8xMyj4Ce— 𝐒𝐚𝐧𝐝𝐞𝐞𝐩 𝐆𝐮𝐩𝐭𝐚 (@SandeepGuptaINC) September 24, 2026
इसके बाद ट्रम्प-जिनपिंग के बीच द्वपक्षीय बातचीत होगी। इसमें व्यापार, टैरिफ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ताइवान और रूस से जुड़े मुद्दे शामिल हो सकते हैं।
राष्ट्रपति शी जिनपिंग के स्वागत में रेड कार्पेट, सैन्य सम्मान, बैंड और तोपों की सलामी के साथ हवाई प्रदर्शन भी किया गया। इसी दौरान दो B-1 बॉम्बर विमानों ने फ्लाईपास्ट किया।
