Rajasthan Mayor Election 2026 : कोटा के बाद जयपुर में भी BJP ने लहराया परचम

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत आज जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में मेयर पद के लिए मतदान शुरू हो गया है. इसके साथ ही कोटा जिले की नवगठित सुकेत नगर पालिका में पहली बार अध्यक्ष चुना जाएगा. इन सभी जगहों पर मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा. वोटिंग खत्म होने के बाद तुरंत मतगणना शुरू होगी और आज ही परिणाम घोषित किए जाएंगे. राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चुनावों के लिए आज की तारीख तय की है. जयपुर नगर निगम में भाजपा ने सुनील कोठारी को और कांग्रेस ने सुनीता मावर को उम्मीदवार बनाया है. सुनील कोठारी वार्ड 112 से पार्षद हैं, जबकि सुनीता मावर वार्ड 118 से पार्षद हैं.

वहीं जोधपुर में भाजपा के प्रसन्न चंद मेहता और कांग्रेस के राजेंद्र सिंह सोलंकी के बीच मुकाबला है. वहीं कोटा में भाजपा की अनुसुइया गोस्वामी और कांग्रेस की सुनीता सुमन की टक्कर थी. BJP की अनुसुइया गोस्वामी चुनाव जीतकर मेयर बन गई हैं. इस Rajasthan Mayor Election 2026 में मतदान के साथ ही सभी की नजरें Rajasthan Mayor Election Results पर रहेंगी. लाइव अपडेट्स और नतीजों से जुड़ी हर जानकारी यहां मिलेगी.

कोटा नगर निगम के मेयर पद पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. बीजेपी प्रत्याशी अनुसुइया गोस्वामी को मेयर चुना गया है. उनका मुकाबला कांग्रेस की सुनीता सुमन से था. 100 वार्ड वाले कोटा नगर निगम में बीजेपी के पास 57 पार्षद थे. दो निर्दलीय पार्षदों के समर्थन के बाद बीजेपी के पक्ष में 59 पार्षदों का समर्थन बताया गया था. वहीं कांग्रेस के पास 39 पार्षद थे. चुनाव के बाद बीजेपी ने मेयर पद पर जीत दर्ज कर ली.

जयपुर में मेयर पद के चुनाव के दौरान मतदान केंद्र के बाहर हंगामा हो गया. पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई. कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने मतदान केंद्र के बाहर रोका, जिससे नेता नाराज हो गए. विरोध में कांग्रेस विधायक वहीं धरने पर बैठ गए. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र के पास बीजेपी नेताओं को बैठने की इजाजत दी गई है. इसी बात को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया. इस दौरान मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा.