Gold Silver Price Today: सोना गिरा, चमकी चांदी; कितना सस्ता हुआ गोल्ड?

सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव का सिलसिला जारी है। Gold और Silver को लेकर इस समय बाजार में अलग-अलग अनुमान देखने को मिल रहे हैं। कोई बड़ी तेजी की बात कर रहा है, तो कुछ रिपोर्ट्स में अलग-अलग दामों पर चर्चा हो रही है। इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों के दाम में आज तेजी देखी गई। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.06% तक चढ़ गया और कीमत 4164.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम 1.46% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 61.300 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में सोने के दाम में भारी गिरावट आई है तो चांदी के दाम धड़ल्ले से चढ़े हैं। बाजार खुलते ही सोने के दाम गिरकर करीब ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) भी चढ़कर ₹2.26 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर खबर लिखे जाने तक अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 1043 रुपए तक गिर गया और कीमत ₹1,49,347 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 697 रुपए तक चढ़ गई और कीमत ₹2,26,393 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

आज बाजार खुलते ही सोने के दाम में गिरावट आई तो चांदी के दाम तेजी से चढ़ गए। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹149,540 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹137,078 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹112,155 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹226,770 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।