Gold Silver Price Today: खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड?
सोने और चांदी कीमतों में हलचल जारी है। कल यानी सोमवार 5 अक्टूबर को बाजार खुलते चांदी (Silver) चमकी थी और सोने (Gold) में गिरावट देखी गई थी लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीता चांदी के दाम भी धड़ल्ले से नीचे आ गए। बाजार में इस वक्त कीमतों की अस्थिरता बनी हुई है। अब इस अस्थिरता के बीच आज यानी मंगलवार 6 अक्टूबर के दाम पर एक नजर डालते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखी गई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.07% तक गिर गया और कीमत 4153.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम 0.43% तक गिरे और ऐसे में कीमत 61.035 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी दोनों के दाम में गिरावट आई है। बाजार खुलते ही सोने के दाम गिरकर करीब ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव भी गिरकर ₹2.25 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर खबर लिखे जाने तक दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 176 रुपए तक गिर गया और कीमत ₹1,49,300 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 500 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,25,700 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी के दाम गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में 24 कैरेट सोना करीब ₹149,260 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹136,822 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹111,945 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹225,860 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
