ड्राइविंग आती है? MP पुलिस में बन सकते हैं कॉन्स्टेबल, 1000 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

ड्राइविंग करना पसंद है और पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं, तो आपका सरकारी नौकरी पाने का सपना सच हो सकता है। हाल ही में मध्य प्रदेश पुलिस ने एक और नई भर्ती करने की घोषणा की है। 1000 पद ड्राइवर कॉन्स्टेबल के लिए आए हैं। इसमें पढ़ाई-लिखाई भी कोई ज्यादा नहीं मांगी गई है। इसीलिए इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए तैयार हो जाएं। एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर की यह भर्ती मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल (MPESB) द्वारा घोषित की गई है। आयोग ने अपने ऑफिशियल पोर्टल esb.mp.gov.in पर इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जिसमें आवेदन से जुड़ी जरूरी तारीखों के साथ योग्यता, उम्र, सैलरी सबकी जानकारी उपलब्ध है। जिन भी कैंडिडेट्स को अच्छी ड्राइविंग आती है और उनके पास इसका वैलिड लाइसेंस भी है, तो वो इस पुलिस रिक्रूटमेंट में एप्लिकेशन विंडो खुलते ही अप्लाई कर सकेंगे। 1000 पदों में से 200 पद कॉन्स्टेबल जीडी स्पेशल आर्म्ड फोर्स के हैं, बाकी 800 पद कॉन्स्टेबल ड्राइवर हैं।

MP पुलिस ड्राइवर कॉन्स्टेबल के लिए योग्यता

ड्राइवर कॉन्स्टेबल की यह भर्ती केवल पुरुषों के लिए है। ऐसे में केवल लड़के ही इसमें अप्लाई कर सकेंगे।
कैंडिडेट्स ने मान्यता प्राप्त मंडल/संस्था से 10+2 सिस्टम से 10वीं तक पढ़ाई की हो। इसके अलावा हायर सेकेण्डरी या समकक्ष परीक्षा या हायर सेकेण्डरी के लेवल का कोई समकक्ष एग्जाम क्वालिफाई किया है, तो वो एलिजिबल होंगे।
एसटी कैंडिडेट्स ने अगर 10वीं की जगह 8वीं तक पढ़ाई की है, तो भी वे फॉर्म भर सकेंगे।
अभ्यर्थी ने 29 अक्टूबर 2026 को 18 साल की उम्र पूरी कर ली हो। अधिकतम उम्र जनरल, ईडब्ल्यूएस, अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए 33 वर्ष है।
एससी/एसटी/ओबीसी जैसे रिजर्व कैटेगिरी के कैंडिडेट्स के लिए ऊपरी एज लिमिट 38 साल तय की गई है।
कैंडिडेट के पास हैवी व्हीकल ड्राइविंग का लाइसेंस भी होना चाहिए। क्योंकि ड्राइविंग देखने के लिए कैंडिडेट्स को अलग से ट्रेड टेस्ट भी देना होगा।
लड़कों की हाइट 168 सेमी में होनी चाहिए। जीडी कांस्टेबल के लिए सीना 81-86 सेमी, जीडी स्पेशल के लिए 79 सेमी-84 सेमी होना चाहिए।

कॉन्स्टेबल ड्राइविंग के लिए चयन प्रक्रिया

पहले स्टेज में लिखित परीक्षा: पहले स्टेड में हिंदी भाषा में बहुविकल्पीय प्रकार की लिखित परीक्षा होगी। इसमें 100 सवाल आएंगे। हर सही सवाल के लिए 01 अंक मिलेगा। जो सवाल गलत होंगे या जिसके लिए कोई भी ऑप्शन सेलेक्ट नहीं किया जाएगा उसका कोई भी मार्क्स नहीं कटेगा। इस एग्जाम में 40 सवाल समान्य ज्ञान और तार्किक ज्ञान, बौद्धिक क्षमता और मानसिक अभिरुचि, विज्ञान और सरल अंक गणित से प्रश्न आएंगे।

दूसरे स्टेज में फिजिकल शारीरिक दक्षता परीक्षण और ट्रेड टेस्ट: रिटन एग्जाम मे प्राप्त परसेंटाइल के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरण में फिजिकल टेस्ट और ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। वैकेंसी के 7 गुना ज्यादा अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए क्वालिफाई होंगे। कॉन्स्टेबल ड्राइवर के लिए 800 मीटर की दौड़ होगी। जिसे पास करने के लिए 40 में से 8 अंक लाने होंगे। इसमें ट्रेड टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होगा।

फाइनल मेरिट: कॉन्स्टेबल ड्राइवर के लिए कैंडिडेट्स को रिटन एग्जाम में मिले मार्क्स के आधाक पर ही चुना जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट इसी बेस पर तैयार होगी।
आवेदन के समय ही अभ्यर्थियों को पोस्टिंग के लिए प्रेफरेंस भरनी होगी। अशोक नगर, इंदौर, उज्जैन, कटनी, खंडवा, भिण्ड, भोपाल समेत 58 जिलों के लिए में से आप अपनी वरीयता चुन सकेंगे। ध्यान रखें कि अभ्यर्थी को जिस भी यूनिट में पोस्टिंग मिलेगी वहां, उसे कम से कम 5 साल काम करना होगा। इसके बाद ही किसी दूसरी जगह पोस्टिंग मिलेगी। लेकिन जो अभ्यर्थी एमपी के मूल निवासी नहीं है, उन्हें जनरल ओपन कैटेगिरी से अप्लाई करना होगा।

आवेदन की फीस कितनी है?
जनरल कैंडिडेट्स को 500/- एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन भरनी होगी। वहीं केवल एमपी के मूल निवासी एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए यह फीस ₹250/- निर्धारित की गई है। पुलिस विभाग की विभागीय जनरल कैंडिडेट्स को 200/- और राज्य के एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को केवल 100 शुल्क भरना होगा।