सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी का झंझट खत्म होगा, पाइप से घर पहुंचेगी रसोई गैस, नेहरू नगर, स्मृति नगर से शुरुआत
भिलाईनगर। बीएसपी और अडाणी टोटल गैस लिमिटे (एटीजीएल) के बीच भिलाई में पाइप्ड नेचुरल गै (पीएनजी) की आपूर्ति के लिए एक समझौत (एमओयू) हुआ है। इसके तहत 70 किलोमीटर लंड अंडरग्राउंड पीएनजी पाइप लाइन बिछेगी। इस टाउनशिप में बिछाने का काम शुरु हो गया है। ज्ञात हो कि भिलाई इस्पात संयंत्र और अडानी बीएसपी ने 15000 से अधिक घरों में सीधे पाइप रसोई गैस पहुँचाने की योजना बनाई है। इसके तह इसी वर्ष 16 जुलाई को बीएसपी और अडाणी टोटली गैस लिमिटेड के मध्य एमओयू हो चुका है। इस दौरान भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियमक बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व आईएएस अधिकान डॉ.अनिल कुमार जैन व बीएसपी के निदेशक प्रभार चित्तरंजन महापात्र उपस्थित थे।
दरअसल बीएसपी मैनेजमेंट पारंपरिक प्रोपेन औ.” एलपीजी गैस को हटाकर पीएनजी गैस का इस्तेमाल करना चाहता है ताकि प्रदूषण कम और ऊज दक्षता में बढ़ोतरी की जा सके। वह एक तरह से हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना चाहता है। प्लांट परिसर के अंदर करीब 30 से अधिक कैंटीनों को भी इसी पाइ लाइन नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इधर भिलाई नग क्षेत्र में भी गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए एनओस मिल गई है। इससे अब निगम क्षेत्र में गैस आपूर्ति प्रस्तावित नगरों उपनगरों में भी गैस पाइप लाइ बिछाने का काम शुरु हो जाएगा।
समझौते के बाद एलपीजी सिलेंडर बुकिंग कराने की जरूरत नहीं रह जाएगी। पहले चरण के तहत नेहरूनगर, स्मृतिनगर, पुष्पक प्रियदर्शिनी नगर और जुनवानी आदि को शामिल किया गया है। इसके अलावा इससे प्लांट की स्टील और रिफ्रैक्ट्री यूनिट्स को भी स्वच्छ इंधन की आपूति सुनिश्चित की जाएगी।
