राजस्थान में आंधी का अलर्ट, यूपी में गंगा उफान पर, घर डूबे; उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बर्फबारी
मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ओले गिरने की भी आशंका जताई है। लखनऊ लगातार 15वें दिन भी बाढ़ की चपेट में है। कॉलोनियों में तीन-तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। राजस्थान के 16 जिलों में तेज बारिश और आंधी का यलो अलर्ट है। वहीं, हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस कल से दोबारा एक्टिव हो रहा है। प्रदेश में इससे अगले चार दिन तक बारिश के आसार हैं। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा की ऊंची चोटियों पर इस दौरान बर्फबारी हो सकती है।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में छिपलाकोट की ऊंची चोटियां अक्टूबर में ही बर्फ से ढंक गई हैं। करीब एक दशक बाद अक्टूबर महीने में यहां बर्फबारी हो रही है। आमतौर पर इन चोटियों पर दिसंबर-जनवरी में बर्फबारी होती है।
