BIG NEWS : पति को मारकर नीले-ड्रम में भरने वाली मुस्कान को फांसी, प्रेमी साहिल को भी सजा-ए-मौत

मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में आज मुस्कान और साहिल की सजा पर फैसला आया. जिला जेल से दोनों आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया. सजा से पहले जज ने मुस्कान और साहिल से अलग-अलग पूछा कि क्या उन्हें कुछ कहना है. लेकिन दोनों ने कोई बात नहीं रखी. मेरठ कोर्ट ने मुस्कान और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाई है. सजा सुनाए जाने के दौरान दोनों आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेल से जुड़े थे. वहीं, कोर्ट रूम में मृतक सौरभ राजपूत की मां रेनू राजपूत और उनके भाई मौजूद रहे.

सबसे खास बात यह रही कि सजा सुनाए जाने से ठीक पहले सुबह के वक्त मुस्कान के माता-पिता ने अदालत में लिखित रूप में दिया कि यदि उनकी बेटी को फांसी भी दी जाती है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी. साथ ही, परिवार ने सौरभ को एक बहुत ही अच्छा लड़का बताया.