Gold Silver Price Today: सोना-चांदी बना रॉकेट, ₹3000 तक चढ़े रेट्स; क्या है भाव?

अमेरिकी सरकार ने बुधवार शाम खुदरा महंगाई दर का डेटा जारी किया। डेटा के अनुसार अमेरिका में रिटेल महंगाई में बढ़ोतरी हुई है। महंगाई के आंकड़े आते ही बुधवार की शाम लगभग 8 बजे कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी 11,000 रुपए से ज्यादा टूट गई थी, जबकि सोने में 1.3% की गिरावट देखी गई थी।

अमेरिकी ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के अनुसार, सितंबर में हेडलाइन CPI में 0.6% (महीने-दर-महीने) और कोर CPI में 0.3% (महीने-दर-महीने) की बढ़ोतरी हुई। यह बढ़ोतरी क्रमशः 0.6% और 0.2% के अनुमानों और अगस्त के 0.4% और 0.3% के आंकड़ों की तुलना में है। इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर खुदरा महंगाई दर का डेटा आने के बाद सोने और चांदी के दाम तेजी से चढ़े हैं। खबर लिखे जाने तक Comex पर सोना 1.53% तक चढ़ गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4,170.70 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.50% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 59.155 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में सोने-चांदी दोनों के दामों में तेजी नजर आई। आज यानी 15 अक्टूबर को सोना चढ़कर करीब ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी का भाव भी चढ़कर ₹2.09 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोने में 1800 रुपए तक की तेजी देखी गई और कीमत ₹1,47,648 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 1500 रुपए तक चढ़ी और कीमत ₹2,09,800 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी दोनों में भयंकर तेजी आई है। ऐसे में 24 कैरेट सोना करीब ₹140,090 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹133,916 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,09,568 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। वहीं बुलियन मार्केट में चांदी का भाव लगभग ₹208,340 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।