21 बीवियां, लेकिन नाम सिर्फ 8 के याद! भीख मांगने के लिए रोज एक पत्नी को साथ ले जाता है यह बांग्लादेशी
35 साल की उम्र में एक शादी हो जाए वही बहुत है लेकिन बांग्लादेश के मेरू मिया 21 कर चुके हैं। सुनकर हैरानी होती है लेकिन ये हुआ है। उनका पेशा भीख मांगना है पर उनके पास इतनी पत्नियां हैं कि उन्हें हर किसी का नाम ही नहीं पता है। उनका वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। लोग उनके बारे में सबकुछ जान लेना चाहते हैं।
पोस्ट में वीडियो के साथ कैप्शन भी दिया गया है। इस कैप्शन में बताया गया है कि मेरू मियां को 21 पत्नियों के साथ एक परेशानी भी होती है। वो सबके नाम नहीं याद रख पाते हैं। उनसे जब सबके नाम पूछे गए तो वो शीला, नरगिस, सेलेना, आलिया, तारा, ज्योत्सना, राबिया और पारुल, 8 नाम ही बताया पाए।
सबका सवाल एक ही है कि आखिर एक भिखारी को 21 बीवियां मिलीं कैसे? तो मेरू कहते हैं उन्होंने किसी लड़की को शादी के लिए प्रोपोज नहीं किया बल्कि सभी उनसे शादी करना चाहती थीं, कुछ तो उनसे उम्र में बड़ी भी थीं। मगर उनका दिल न टूट जाए इसलिए वो मना नहीं करते थे।
For Meru Mia (35), it is a big problem to remember the names of his wives
Because he is married to 21 women, and he just remembers 8 of their names
He is a beggar, he earns his living from begging
Each day, he rotates schedules and takes one of his wives along with him while he begs
— Tushar ॐ♫₹ (@Tushar_KN) October 6, 2026
मेरू का घर भीख से ही चलता है। इस काम में उनकी पार्टनर हर दिन नई बीवी होती है। बारी-बारी से सब उनके साथ जाती हैं।
लोग अब जानना चाहते हैं कि मेरू मियां के बच्चे कितने हैं। एक यूजर का कहना है कि आबादी का विस्फोट यही कराएंगे। एक यूजर ने लिखा है कि मुझे लगा था 4 शादियां ही लीगल हैं।
