अक्टूबर में बचे 15 दिन में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, कब कहां होगी छुट्टी? नोट कर लें तारीख
अक्टूबर के महीने में भी 15 दिन खत्म हो गए हैं। अब बचे हुए 15 दिनों में 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप अगले कुछ दिनों में अपना बैंक का कोई काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले एक बार बैंक की छुट्टियों का कैलेंडर चेक कर लें। दरअसल बैंकों की इन छुट्टियों की लिस्ट में दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा और करवा चौथ जैसे त्योहार शामिल हैं।आइए जानते हैं कि देशभर में अगले 15 दिनों में कब-कब बैंक बंद रहेंगे।
अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
अगर आरबीआई की छुट्टियों का कैलेंडर चेक करें, तो अगले कुछ दिनों में बैंकों पर ताला लटका देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि कब किस राज्य छुट्टी में हो सकती है।
तारीख छुट्टी की वजह कहां बंद रहेंगे बैंक?
17 अक्टूबर, शनिवार महा सप्तमी अगरतला
18 अक्टूबर, रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
19 अक्टूबर, सोमवार महा नवमी / आयुध पूजा अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग
20 अक्टूबर, मंगलवार विजयादशमी / दशहरा गंगटोक और इम्फाल को छोड़कर लगभग पूरे देश में
21 अक्टूबर, बुधवार विजयादशमी अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम
22 अक्टूबर, गुरुवार दुर्गा पूजा (दसैन) गंगटोक
23 अक्टूबर, शुक्रवार दुर्गा पूजा (दसैन) गंगटोक
24 अक्टूबर, शनिवार चौथा शनिवार पूरे देश में
25 अक्टूबर, रविवार साप्ताहिक अवकाश / लक्ष्मी पूजा पूरे देश में (ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा)
26 अक्टूबर, सोमवार लक्ष्मी पूजा / एक्सेशन डे / वाल्मीकि जयंती अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर
29 अक्टूबर, गुरुवार करवा चौथ शिमला
अक्टूबर में 19 अक्टूबर को महा नवमी और 20 अक्टूबर को दशहरा के लिए ज्यादातर शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। वहीं कुछ शहरों में 21 अक्टूबर को भी विजयदशमी की छुट्टी है। इसके अलावा 22 और 23 अक्टूबर को दुर्गा पूजा (दसैन) के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
अगर आपके यहां पर बैंक बंद हैं, तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब बैंक के ज्यादातर काम ऑनलाइन और बैंक के बंद होने के बाद हो जाते हैं। अगर किसी को कैश की जरूरत होती है, तो ATM से कभी भी पैसे निकाल सकते है। वहीं अगर आपको किसी को पैसे भेजने हैं, तो आप यूपीआई की मदद से कभी भी कहीं से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग हो सकती हैं। इसलिए किसी भी अपने घर की नजीदीकी बैंक शाखा से संपर्क कर लें।
