झूला झूलते वक्त गले में फंसी रस्सी, बच्चे की मौत:समय से पहले पहुंचा, स्कूल में कोई नहीं था

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरकारी स्कूल में झूल झूल रहे छात्र की गले में रस्सी फंसने से मौत हो गई। दरअसल छात्र समय से पहले स्कूल पहुंचा और पेड़ पर लटकी रस्सी पर झूला झूलने लगा। इस दौराप पेड़ पर लटक रही रस्सी में उसका गला फंस गया। घटन जिले के मुड़ीडीह स्थित सरकारी स्कूल का है। इस घटना के बाद लापरवाही के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बीएल देवांगन ने प्रधानपाठक और सहायक शिक्षक को निलंबित कर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के बसना विकासखंड स्थित मुड़ीडीह शासकीय प्राथमिक स्कूल में शुक्रवार सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच यह घटना घटी। छात्र की पहचान 10 साल के तरुण चौहान के रूप में हुई है। तरुण चौहान कक्षा चौथी में पढता था। स्कूल करीब 10 बजे खुलता है लेकिन शुक्रवार को छात्र करीब 9:30 बजे ही स्कूल पहुंच गया था। स्कूल परिसर में स्थित एक पेड़ पर रस्सी बंधी हुई थी जिसमे करीब 9 बच्चे खेल रहे थे। बच्चे पेड़ पर चढ़कर झूला झूल रहे थे। इसी दौरान तरुण का गला रस्सी में फंस गया और दम घुटने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर भंवरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे के शव को उतारकर बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया। प्राथमिक जांच में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि पेड़ पर लटकी रस्सी को निकालना प्रबंधन ने जरूरी नहीं समझा। इसके साथ ही स्कूल खुलने के बाद भी वहां किसी का मौजूद न होना सवाल खड़े करता है। इस गंभीर लापरवाही के लिए जिला बीएल देवांगन ने प्रधानपाठक रघुनाथ चौधरी और सहायक शिक्षक (एलबी) गुणितराम चौधरी को सस्पेंड कर दिया।