धमतरी : रावण दहन में मचा हड़कंप! आग की लपटों में घिरे हनुमान समेत 3 कलाकार
धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र के छिपली गांव में रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा हो गया रावण दहन के बीच अचानक आग की लपटों की चपेट में हनुमान का किरदार निभा रहे हेमंत ध्रुव समेत तीन लोग आ गए हादसे में तीनों झुलस गए, जिसके बाद आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, छिपली गांव में रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान आग की लपटों ने तीन किरदारों को अपनी चपेट में ले लिया हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया है वहीं, अन्य घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है रावण दहन के उत्सवी माहौल में हुए इस हादसे ने खुशियों को अफरा-तफरी में बदल दिया ।
