मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प हारे, सीनेट में विपक्ष को बहुमत, हाउस में डेमोक्रेटिक पार्टी 200 पार

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को हार मिली है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में 51 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी पार्टी ने 200 से ज्यादा सीटें जीती हैं। चुनाव नतीजों के बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अब वे राजनीतिक पंडित बनेंगे। वे चुनाव में उम्मीदवारों की जीत और हार के कारणों पर अपनी राय रखेंगे।

हाउस में कुल 435 सीटें हैं और सभी सीटों पर चुनाव हुए हैं। शुरुआती रुझानों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 203 सीटों पर आगे चल रही है। राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी 108 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 23 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 15 और रिपब्लिकन पार्टी ने 8 सीटें जीती हैं। बाकी 12 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है।

इन नतीजों को मिलाकर डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 51 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 39 सीटें हैं। सीनेट में बहुमत के लिए 51 सीटों की जरूरत होती है। यानी डेमोक्रेट्स ने बहुमत हासिल की।

गवर्नर

कुल 36 सीटों में से 24 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। 17 डेमोक्रेट्स और 7 रिपब्लिकन ने सीटें जीती हैं। बाकी राज्यों में वोटों की गिनती जारी है।

डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जीना हिनोजोसा ने टेक्सास के गवर्नर चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही वे टेक्सास की पहली लैटिना गवर्नर बनेंगी। लैटिना का मतलब लैटिन अमेरिकी मूल की महिला से है।

इस राज्य की करीब 40% आबादी लैटिन अमेरिकी मूल की है। 30 साल से ज्यादा समय बाद किसी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने टेक्सास में गवर्नर का पद जीता है।

सीनेट में कुल 100 सीटें हैं। अभी रिपब्लिकन पार्टी के पास 53 सीटें हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 45 हैं। इसके अलावा 2 निर्दलीय सांसद हैं, जो डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करते हैं। इस तरह दोनों पक्षों के बीच सीटों का अनुपात 53-47 है।

बहुमत के लिए 51 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। हालांकि, अगर दोनों पार्टियों के पास 50-50 सीटें होती हैं तो उपराष्ट्रपति जेडी वेंस निर्णायक वोट दे सकते हैं।

इस बार सीनेट की 35 सीटों पर चुनाव होना है। इनमें 22 सीटें रिपब्लिकन और 13 सीटें डेमोक्रेटिक पार्टी के पास हैं। डेमोक्रेट्स को बहुमत हासिल करने के लिए कम से कम 4 सीटों का शुद्ध फायदा उठाना होगा।